भोपाल। कोलारस और मुंगावली विधानसभा उपचुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अभी भी असमंजस में है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दोनों विधानसभा क्षेत्रों में लगातार दौरा और बैठकें कर रहे हैं, लेकिन पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी कि नहीं, यह अभी तक तय नहीं कर पाई। इसके लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती के फैसले का इंतजार हो रहा है।बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में वह कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की बैठकें ले चुके हैं। मैदानी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की नब्ज भी टटोल ली है। रविवार को ही राजधानी लौटे अहिरवार ने बताया कि इस संबंध में पार्टी सुप्रीमो मायावती को रिपोर्ट भेज रहे हैं। उसके बाद ही उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने का निर्णय करेंगे। अहिरवार से जब यह पूछा गया कि बैठकों और तैयारी देखकर आपका अपना क्या आकलन है? इस पर वह बोले कि मायावती ही तय करेंगी।उल्लेखनीय है कि अप्रैल तक दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराए जाने की तकनीकी बाध्यता है। अहिरवार ने बताया कि हम लोग पार्टी सुप्रीमो के दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। किसी दल से गठबंधन के सवाल पर वह कहते हैं कि इसका फैसला भी मेरे स्तर पर नहीं होगा। मैं कुछ नहीं कह सकता। दोनों विस क्षेत्रों के बारे में उन्होंने इतना अवश्य कहा कि वहां पार्टी की संभावना और तैयारी अच्छी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि ऐसा नहीं है कि पार्टी ने उपचुनाव न लड़ने की कोई कसम खाई है। इसलिए निर्णय कुछ भी हो सकता है।
कोलारस और मुंगावली उपचुनाव को लेकर असमंजस में बसपा,
भोपाल। कोलारस और मुंगावली विधानसभा उपचुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अभी भी असमंजस में है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दोनों विधानसभा क्षेत्रों में लगातार दौरा और बैठकें कर रहे हैं, लेकिन पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी कि नहीं, यह अभी तक तय नहीं कर पाई। इसके लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती के फैसले का इंतजार हो रहा है।बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में वह कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की बैठकें ले चुके हैं। मैदानी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की नब्ज भी टटोल ली है। रविवार को ही राजधानी लौटे अहिरवार ने बताया कि इस संबंध में पार्टी सुप्रीमो मायावती को रिपोर्ट भेज रहे हैं। उसके बाद ही उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने का निर्णय करेंगे। अहिरवार से जब यह पूछा गया कि बैठकों और तैयारी देखकर आपका अपना क्या आकलन है? इस पर वह बोले कि मायावती ही तय करेंगी।उल्लेखनीय है कि अप्रैल तक दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराए जाने की तकनीकी बाध्यता है। अहिरवार ने बताया कि हम लोग पार्टी सुप्रीमो के दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। किसी दल से गठबंधन के सवाल पर वह कहते हैं कि इसका फैसला भी मेरे स्तर पर नहीं होगा। मैं कुछ नहीं कह सकता। दोनों विस क्षेत्रों के बारे में उन्होंने इतना अवश्य कहा कि वहां पार्टी की संभावना और तैयारी अच्छी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि ऐसा नहीं है कि पार्टी ने उपचुनाव न लड़ने की कोई कसम खाई है। इसलिए निर्णय कुछ भी हो सकता है।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फसल निकालते समय परिवार पर हमला, मारपीट व लूट का आरोप; कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर शोषण, दहेज की मांग और गर्भपात का आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पेड़ से गिरने से युवक की मौत, चितारा के खेत में हुआ हादसा / Shivpuri News
- NH-46 बरखेड़ा पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत / Shivpuri News
- बोरवेल में करंट लगने से युवक की मौत, सींगाखेड़ी गांव में शोक / Shivpuri News





Be First to Comment