खनियाधाना :– खनियाधाना कस्बे में हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में खनियाधाना आर एस एस के द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगो को बधाई दी जा रही थी और माथे पर तिलक लगाया जा रहा था। नगर में आरएसएस द्वारा आयोजित ये कार्यक्रम शांति पूर्ण तरीके से एवम सहज तरीके से मनाया जा रहा था इस कार्यक्रम में कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में जाकर बधाई दे ही रहे थे तभी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सलीम खान के द्वारा थाना प्रभारी विजयपाल सिंह जाट को सूचना दी गई कि आरएसएस कार्यकर्ताओ द्वारा मुस्लिम युवकों को गाली दी जा रही है जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा आरएसएस नेताओ को फ़ोन कर सूचना दी गई जिसके बाद आरएसएस कार्यकर्ता थाने पहुचे ओर वहां मौजूद थाना प्रभारी से जिन लोगो को गाली दी गई उन्हें सामने लाने की बात कही गई जिस पर थाना प्रभारी ने सलीम खान से उन लोगो को बुलाने की बात कही जिस पर सलीम खान से गलत सूचना होने की बात कही जिस पर कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने सलीम खान पर में साम्प्रदायिक माहौल खराब करने व कार्यकर्ताओं को भारत माता की जय,वंदे मातरम आदि देश भक्ति के नारे लगाने से रोकने पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने आवेदन थाना प्रभारी को दिया। इसके बाद सलीम खान के द्वारा थाने में ही अपनी गलती के लिए आरएसएस कार्यकर्ताओ से लिखित में माफी मांग ली गई जिसे आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने नगर का माहौल खराब न हो इसलिए स्वीकार भी कर लिया गया।






Be First to Comment