Press "Enter" to skip to content

चार साल से फरार स्थाई वारण्टी को पुलिस ने भेड़ चराते हुए दबोचा

शिवपुरी –पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रोजेश हिंगणकर द्वारा जिले में चलाए जा रहे स्थाई वारण्टी धरपकड़ के विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 4.10.18 को 6 स्थाई वारण्ट तामील किए गये जिनमें थाना छर्च द्वारा 4 साल से फरार स्थाई वारण्टी को दबोचा गया।  
पुलिस थान छर्च द्वारा चार साल से फरार सथाई वारण्टी गणपत पुत्र गंगाराम गुर्जर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बालुन्दा थाना कालू जिला पाली राजस्थान का पोहरी कोर्ट से चार वर्ष् पूर्व स्थाई वारंट जारी हुआ था लेकिन वारंटी भेड़ चराने का काम करता था तो इसलिए पता नहीं चल रहा था कि आरोपी कहा रह रहा है कल दिनांक 03.10.18 को मुखबिर की सूचना के माध्यम से वारंटी को सिकन्दपुरा के जंगल से भेड़ चराते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!