
शिवपुरी। अजाक्स और अपाक्स की आरक्षण और एट्रोसिटी एक्ट के समर्थन में रविवार को वीर सावरकर उद्यान में संयुक्त बैठक संपन्न हुयीl कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजाक्स शिवपुरी जिलाध्यक्ष कमल किशोर कोड़े एवं अपाक्स शिवपुरी जिलाध्यक्ष दुबे जी बाथम रहे l
अपाक्स ने अजाक्स के साथ मिलकर आरक्षण एवं एट्रोसिटी एक्ट का समर्थन किया व SC,ST,OBC एवं MINORITY संयुक्त मोर्चा का गठन कर यह शपथ ली की SC,ST,OBC एवं MINORITY के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार, भेदभाव एवं संविधान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा OBC को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिया जाये व 2018-19 के चुनाव में स्वर्ण प्रत्याशियों के हित में मतदान नहीं करेंगे , स्वर्णो की दुकानों से किसी भी प्रकार की कोई सामग्री नहीं खरीदेंगे , और भी कई अहम् बिंदुओं पे चर्चा की गयी l
23 सितम्बर 2018 को भोपाल में होने वाले महासम्मेलन में SC,ST,OBC ,एवं MINORITY से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की l कार्यक्रम में ए के रोहित , भंवर सिंह धाकड़ ,रामेश्वर रमन , ताम्रध्वज चौरसिया , सतीश कुमार वर्मा , हुकुम सिंह बघेल , प्रमोद पमार , आर आर जाटव ,एम एल जाटव , राजाराम जाटव , डी आर जाटव , मोहम्मद राशिद , नौशाद अली , शकील खान , भगवती कबीर , कन्हैया लाल शाक्य , अशोक कुमार बाथम , रमेश बागड़ी , संजू कोली , इन्द्र सिंह आर्य आदि लोग उपस्थित रहे l






Be First to Comment