शिवपुरी। देेहात थाना क्षेत्र के खेड़ापति मंदिर के पुजारी लक्ष्मण पुत्र नारायणदास बैरागी को उनके ही सजातीय युवक ने जान से मारने की धमकी दी और गालीगलौंच करके भाग गया। उक्त घटना की शिकायत पीडि़त पुजारी ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी संतोष बैरागी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 506 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ापति मंदिर के सामने भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कल फरियादी लक्ष्मण बैरागी कथा विश्राम के बाद रात्रि 8:30 बजे पांडाल से निकल कर मंदिर की ओर आ रहे थे। तभी रास्ते में आरोपी संतोष बैरागी उन्हें मिल गया और उसने मंदिर की पूजा को लेकर चले आ रहे विवाद को आधार बनाकर गालीगलौंच शुरू कर दी। जब फरियादी श्री बैरागी ने आरोपी को गाली देने से रोका तो आरोपी जानसे मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया।





Be First to Comment