इंदौर । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच
24 सितंबर को होने जा रहे वन-डे क्रिकेट मैच के टिकटों की सीधी बिक्री
सोमवार सुबह से शुरू हो गई। पहले दिन पैवेलियन और पैवेलियन में ही महिला
ब्लॉक के टिकट बेचे जा रहे हैं।
क्रिकेट के दीवाने रविवार रात से ही
स्टेडियम के बाहर जमा हो गए थे। उन्हें बारिश की भी परवाह नहीं थी। यह
बिक्री स्टॉक खत्म होने या शाम 6 बजे तक होगी। खरीदारों को नरेंद्र हिरवानी
द्वार (बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स के पास) से प्रवेश मिलेगा।
केवल ये टिकट बिकेंगे
जगह कुल — कीमतदक्षिण पैवेलियन (नीचे) — 4480 रुपए
दक्षिण पैवेलियन (ऊपर) — 5120 रुपए
दक्षिण पैवेलियन — 4480 रुपए
(महिला ब्लॉक)
इन बातों का रखें ध्यान
– बारिश से बचने के लिए छाता या रेनकोट साथ ले जाएं।
– टिकट नगद ही खरीदे जा सकते हैं, किसी भी तरह का कार्ड मान्य नहीं होगा।
– प्रत्येक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट खरीद सकता है।
– मान्य फोटो परिचय पत्र की फोटो कॉपी साथ ले जाएं, यह जमा कराना होगी।
इंदौर में वन-डे के टिकट लेने के लिए रात से लगी लाइन
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में डेढ़ करोड़ की चोरी, घर से 1 किलो सोना, ढाई किलो चांदी और 20 लाख रुपए नकद चुरा ले गए बदमाश / Shivpuri News
- शिवपुरी में 27 लाख की शराब और गुड़ लहान नष्ट: 10 प्रकरण दर्ज, दो गिरफ्तार; 27,200 किलो गुड़ लहान और 46 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त / Shivpuri News
- ग्वालियर हाईकोर्ट से POCSO मामले में दोषी को बड़ी राहत, उम्रकैद की सजा निलंबित कर जमानत मंजूर
- बैराड़ अनाज मंडी में सरसों की खरीदी को लेकर विवाद, पुलिस की समझाइश से मामला शांत / Shivpuri News
- शिवपुरी में पूर्व प्रेमी शराब पिलाने के बाद नवविवाहिता को जहर पिलाया: अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गया, CCTV की मदद से आरोपी पकड़ाया / Shivpuri News






Be First to Comment