पोहरी। गत दिवस पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने अपने विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम निजामपुर में किसानों को उनके कृषि भूमि खाते की खसरा एवं खतौनी नकल की नि:शुल्क प्रतियों का वितरण किया। खसरा-खतौनी की नि:शुल्क प्रतियों के वितरण का यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत निजामपुर के पंचायत भवन में आयोजित किया गया था। यहां उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए विधायक भारती ने कहा कि किसान इस नकल की प्रति से अपनी कृषि भूमि खाते की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकेंगें साथ ही किसी भी प्रकार की त्रुटि ज्ञात होने पर पटवारी तथा तहसील कार्यालय को त्रुटि सुधार हेतु सूचित कर सकते हैं। विधायक भारती ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की सुविधा हेतु नि:शुल्क रूप से खसरा-खतौनी की नकल की प्रतियां उपलब्ध कराई जारही है। खसरा-खतौनी की नकल वितरण कार्यक्रम के उपरान्त विधायक भारती ने ग्राम निजामपुर के बाजार में व्यापारियों को तथा नगरवासियों के घर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाऐं दीं। इसके उपरान्त विधायक भारती, निजामपुर निवासी धीरज सिंह तोमर की पत्नि श्रीमती पार्वती तोमर का निधन होने पर उनके निवास पर पहुंचे तथा शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर विधायक भारती के साथ सुगर सिंह गुर्जर, नरवर जनपद पंचायत अध्यक्ष मुकेश खटीक, वकीला गुर्जर, ब्रजेश वैस, शैलेन्द्र रावत, बन्टू शर्मा,नरोत्तम शर्मा, बंटी गुर्जर, अनिल भार्गव, विधायक प्रतिनिधि जसपाल बैस, सुरेन्द्र जैन बन्टी एवं पटवारी कमल किशोर सेन उपस्थित रहे।






Be First to Comment