
शिवपुरी। खोड़ के नजदीक चुनकतरा गांव से आदिवासी महिलाएं व पुरुष गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से बालरपुर मंदिर जा रहे थे। फोरलेन सड़क पर पहुंचने से पहले छान गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे में 8 लोग घायल हो गए और 20 से ज्यादा मामूली चोटें आईं थीं। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक फरियादी रामसिंह पुत्र भगवानदास आदिवासी निवासी चुन कतरा गांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नारायण पुत्र भैरों आदिवासी के घर ज्वारे बोए गए हैं। बालरपुर माता मंदिर जाने के लिए वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकले। छान गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में विद्या बाई, सिया बाई, इंदर आदिवासी, राजा बेटी, राम सिंह, सीला बाई, कस्तूरी बाई घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। जबकि 20 ज्यादा लोगों को चोटें आईं हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डायल 100 गाड़ी व थाने की निजी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। मामलो में अमोला थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment