ग्वालियर।जिले के ग्रामीण अंचल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार करने के लिये किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा एक प्रचार रथ तैयार कराया गया है। अपर कलेक्टर श्री दिनेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर इस रथ को ग्रामीण अंचल के लिये रवाना किया। रथ के माध्यम से किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में बताया जायेगा। साथ ही इस योजना से जुड़ने के तरीके भी बताए जायेंगे।






Be First to Comment