दतिया।।
बुधवार को दतिया जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई कृषि स्थायी समिति की बैठक में कृषि स्थायी समिति अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर सिंह गुर्जर ने जिले में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के खेतों में डाले गए बीज प्रदर्शनों में फर्जीबाड़े का आरोप लगाते हुए बीज प्रदर्शनों के भौतिक सत्यापन की बात कही। बैठक में मौजूद उप संचालक कृषि जिन किसानों के खेतों में बीज प्रदर्शन डाले गए हैं उनकी सही जानकारी नही दे सके। बैठक में चर्चा के दौरान कृषि स्थायी समिति अध्यक्ष गुर्जर ने इस वर्ष की तरह आगामी वर्षों में भी किसानों को खरीफ में धान की फसल की सिंचाई के लिए नहरों से पानी छोड़े जाने की व्यवस्था बनाने, रासायनिक खाद की पर्याप्त उपलब्धता के वाबजूद वितरण व्यवस्था में सुधार व निगरानी की आवश्यकता बताई। बैठक में पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आलोक सिंह परिहार, लक्ष्मी यादव, उद्यानिकी, मत्स्य,पशुपालन, सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।






Be First to Comment