Press "Enter" to skip to content

पिछोर आबकारी टीम की लगातार शराब माफियाओं कार्रवाई जारी, गुडर गाँव मे भारी मात्रा में अवैध शराब समेत शराब माफियाओ को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पिछोर अनुविभाग अंतर्गत लगातार अवैध कच्ची शराब पर अनिरूद्ध खानवलकर आबकारी उप निरीक्षक वृत्‍त पिछोर द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है आज लगातार इसी क्रम में खनियाधाना के ग्राम गूडर गोमुख तिराहे पर तिराहे पर कंजर डेरे से आबकारी विभाग ने आगामी त्योहारों को देखते हुए  शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है शिवपुरी कलेक्‍टर श्रीमती अनुग्रहा पी. के निर्देशन पर शराब माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये आबकारी विभाग द्वारा विशेष दल का गठन किया गया है।जिसमे
श्रीमान जिला आबकारी अधिकारी श्री के.एस. मैकाले के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान शनिवार को अनिरूद्ध खानवलकर आबकारी उप निरीक्षक वृत्‍त पिछोर द्वारा ग्राम गूडर गोमुख तिराहे पर कंजर डेरे से थाना खनियाधाना क्षेत्रांतर्गत समक्ष गवाहन कुल 270 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2 ड्रमों को बरामद कर म0प्र0 आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(2) के अंतर्गत  01 प्रकरण पंजीबद्ध कर विनीता पत्नी रानू कंजर, शिमला पत्नी गुलाब कंजर, सोना पत्नी महेश कंजर, अनीशा पत्नी बल्लू कंजर एवं लक्ष्मी पत्नी अभिषेक कंजर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
जप्‍तशुदा सामग्री का अनुमानित मूल्‍य 50000 आंकी गई है।
उपरोक्‍त कार्यवाही मे आबकारी उप निरीक्षक वृत्‍त प्रभारी  श्री अनिरूद्ध खानवलकर व आबकारी मुख्‍य आरक्षक एवं आरक्षकगण मोके पर मौजूद रहे आपको बता दें कि लगातार त्योहारों को देखते हुए से पहले शराब माफियाओं और तस्करों पर  आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई करने में जुटा है. इसी कड़़ी में आबकारी विभाग ने इस तरह की कार्रवाई की है. इससे पहले भी पिछोर क्षेत्र के कई के तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!