Press "Enter" to skip to content

सैल्समैनों की मनमानी के चलते लोग भटक रहे है राशन पाने के लिए

सैल्समैनों की मनमानी के चलते लोग भटक रहे है राशन पाने के लिए
सोनपुरा के लोगो ने जनसुनवाई में सैल्स मैन के खिलाफ कार्यवाही की मांग
कोलारस-कोलारस विधानसभा क्षेत्र में संचालित उचित मूल्यो की दुकानो पर कालाबाजारी से लेकर मनमानी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रो में स्थित राशन दुकानो पर दबंग किस्म के लोगो का कब्जा होने के चलते गरीब लोग राशन के लिए भटक रहे है। बीते रोज ग्राम सोनपुरा के ग्रामीण जनो ने जन सुनवाई में कोलारस एसडीएम आर के पाण्डेय को एक आवेदन सौंपा जिसमें शिकायत के तौर पर बताया गया कि सैल्स मैन मुख्यालय में राशन नही बांटता है। और सभी उपभोक्ताओ को राशन नही दिया जा रहा है। सैल्स मैन द्वारा मुख्यालय बसाई पर राशन वितरित नही किया जाता है और अपनी मन मर्जी के तहत सोनपुरा में राशन बांटा जाता है। गांव के उप सरपंच लालजीराम, रतिराम पंच, रमेश, लक्ष्मण, सीताराम ने बताया कि सैल्स मैन द्वारा जम कर धांधली की जा रही है। ग्रामीण जनो ने एसडीएम को दिये शिकायत आवेदन के माध्यम से मांग की है कि बसाई मुख्यालय पर राशन वितरित कराया जाये। साथ ही सैल्स मैन के खिलाफ कठोर कार्यवाही कि जाये। वहीं इस तरह की शिकायते ग्रामीण अंचलो से लेकर कोलारस नगर की राशन दुकानो पर आये दिन मिलती है। इसी तरह सुनाज गांव के ग्रामीण सरपंच एवं जनपद सदस्य का कहना था कि 2 बार जन सुनवाई में दुकान संचालक को हटाये जाने की शिकायत करा चुके है। लेकिन फूड स्पेक्टर द्वारा जांच को दवाया जा रहा है। कोलारस नगर के एक से लेकर पन्द्राह वार्डो में दुकान संचालित करने बाले सैल्स मैनो द्वारा अनेक उपभोक्ताओ को राशन नही दिया जा रहा है। जिसके चलते लोग राशन के लिए भटक रहे है। सैल्स मैन द्वारा कहीं आधार के चलते तो कहीं अनेक नियमो का हवाला देकर उपभोक्ताओ का राशन खुलेआम डकारा जा रहा है। ग्रामीण अचंलो में न तो दुकान खुलने का समय है। और न ही ग्रामीण जनो को यह पता होता है। कि राशन वितरित कब होगा। कुल मिला कर सैल्स मैनो द्वारा अपनी मनमानी से राशन वितरित किया जा रहा है। शासन काला बाजारी राकने के कितने भी उपाय कर ले परन्तु कालाबाजारी करने का रास्ता सैल्स मैन निकाल ही लेते है। इनसे संबंधित अधिकारियो द्वारा दुकानो की न तो जांच की जाती है और न ही निरिक्षण जिसके चलते राशन दुकानो पर जम कर मनमानी एवं काला बाजारी का खेल खेला जा रहा है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!