खनियांधाना , नगर की प्रमुख अशासकीय शिक्षण संस्था श्री नंदीश्वर विद्यालय का 15 वां स्थापना दिवस गत दिवस मनाया गया जिसमें श्री नंदीश्वर विद्यालय की संस्थापिका श्रीमती विद्या देवी गजया दादी की प्रथम पुण्य तिथि एवं नर्सरी क्लास की वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया । विद्यालय प्रांगड़ में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रमोद जैन एवं प्रधानाध्यापिका प्रीति जैन (रानी दीदी) ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के पंद्रह वर्षों के सफर का विवरण प्रस्तुत किया एवं नव प्रवेशार्थी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री प्रमोद जैन ने बताया कि वर्ष 2002 में मात्र 56 छात्रों से प्रारंभ हुयी इस संस्था में आज करीब एक हजार छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं जो कि हम सभी के लिए गौरव की बात है , हमारा उद्देश्य सिर्फ रटाना या सर्टिफिकेट देना नहीं रहा बल्कि बच्चों के शारीरिक , मानसिक सर्वांगीण विकास का रहा है जिसका परिणाम है कि संस्था साल दर साल सफलता की नयी उचाईयों को प्राप्त कर रही है ।






Be First to Comment