Press "Enter" to skip to content

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

नरवर। नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरगढ़ तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस को सुबह शेरगढ़ तिराहे पर एक युवक मृत अवस्था मिला जिसकी पहचान पूरन सिंह कुशवाह पुत्र कमलसिंह कुशवाह उम्र 22 वर्ष निवासी पारागढ़ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि विगत रात्रि मृतक नरवर से अपने घर जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!