Press "Enter" to skip to content

गहोई समाज के अध्यक्ष बने मनोज रेजा सुनील कोठारी बने निर्विरोध महामंत्री नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता नहीं बन सके गहोई समाज के अध्यक्ष

करैरा। गहोई समाज करैरा का चुनाव 4 जनवरी 2018 गुरुवार को बहुत ही शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न हुये। कुल 460 मतदाताओं की सूची में से 451 मत पड़े। अध्यक्ष पद पर नरेश सरावगी को 216 मतपत्र जबकि मनोज रेजा  को 233 मत मिले ।जबकि मात्र एक मतपत्र निरस्त हुआ ।उपाध्यक्ष पद पर सुभाष सेठ को 210 मत विनोद कनकने को 237 मत प्राप्त हुये 4 मतपत्र निरस्त हुये । कोषाध्यक्ष पद पर केशवप्रसाद तीतविलासी को 299 मतपत्र शिवकुमार पहारिया को !49 मत मिले जबकि 3 मतपत्र  निरस्त हुये । संघठन मंत्री पद पर हरिनिवास बिलैया को 134 मत  दिलीप नीखरा को 311 मत प्राप्त हुये जबकि 6 मतपत्र निरस्त हुये ।सुनील कोठारी पूर्व मे ही महामंत्री पद पर निर्विरोध चुन गये और रमेश कोठारी को चुनाव की बागडोर सौंपी गयी जिसमे चुनाव अधिकारी घनश्याम धूसर सीताराम गेंडा शिवकुमार पहारिया रामगोपाल कुचिया राकेश नीखरा सुनील नौगरेया सीटू नीखरा चौरासी क्षेत्र मीडिया प्रभारी संजय बिलैया पत्रकार आदि की विशेष भूमिका रही। चुनाव मे शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिये सम्म्पूर्ण गहोई समाज बधाई की पात्र है जिसने पूरे निर्वाचन के दौरान न केवल शांति बनाये रखी बल्कि सभी बंधु जनो ने आपस मे मत दान करने के लिये एक दूसरे का सहयोग किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!