पत्रकार पचौरी को मातृशोक

शिवपुरी। पोहरी के पत्रकार निर्मल पचौरी की माँ सरवदी बाई पचौरी का आज सुबह 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जाता है कि सरवदी बाई लम्बे समय से बीमार चल रही थीं और उनके परिवार के सदस्य उनकी देखभाल घर पर ही कर रहे थे। उनके निधन पर जिले के पत्रकारों सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।