ग्वालियर। गदाईपुरा राठौर चौक के पास मोबाइल की दुकान
पर बैठे 10 वीं के छात्र की गुरुवार रात सिर व पैर में गोली मारकर हत्या कर
दी गई। गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। हजीरा थाना पुलिस
ने हत्या के मामले में तीन युवकों को नामजद किया है।
झगड़े का कारण 35
दिन पहले आरोपियों का मृतक के बड़े भाई से हुआ विवाद बताया जा रहा है।
छात्र की हत्या को लेकर क्षेत्र में तनाव है। सीएसपी देवेंद्र सिंह कुशवाह
ने बताया कि राधा कॉलोनी गदाईपुरा निवासी सनी पुत्र राजवीर जाटव की राठौर
चौक पर मोबाइल की दुकान है।
गुरुवार शाम सनी का छोटा भाई सौरभ (16) आ
गया। सनी किसी काम से दुकान छोड़कर चला गया। दुकान पर कोई ग्राहक न होने के
कारण सौरभ मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान दुकान के पास रहने वाले
करन तोमर, राज तोमर व आशू सिकरवार आ गए। करन व उसके साथियों ने कट्टे से दो
फायर किए।
सौरभ के एक गोली सिर की चांद पर दूसरी उसके पैर में लगी।
गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सौरभ को गोली लगने की सूचना
मिलते ही परिजन व उनके नजदीकी लोग उसे इलाज के लिए गोला का मंदिर पर स्थित
निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां किशोर की हालत देखकर उसे जेएएच के लिए रैफर कर
दिया।
एंबुलेंस नहीं होने पर सीएसपी अपनी गाड़ी में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पर बैठे 10 वीं के छात्र की गुरुवार रात सिर व पैर में गोली मारकर हत्या कर
दी गई। गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। हजीरा थाना पुलिस
ने हत्या के मामले में तीन युवकों को नामजद किया है।
झगड़े का कारण 35दिन पहले आरोपियों का मृतक के बड़े भाई से हुआ विवाद बताया जा रहा है।
छात्र की हत्या को लेकर क्षेत्र में तनाव है। सीएसपी देवेंद्र सिंह कुशवाह
ने बताया कि राधा कॉलोनी गदाईपुरा निवासी सनी पुत्र राजवीर जाटव की राठौर
चौक पर मोबाइल की दुकान है।
गुरुवार शाम सनी का छोटा भाई सौरभ (16) आ
गया। सनी किसी काम से दुकान छोड़कर चला गया। दुकान पर कोई ग्राहक न होने के
कारण सौरभ मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान दुकान के पास रहने वाले
करन तोमर, राज तोमर व आशू सिकरवार आ गए। करन व उसके साथियों ने कट्टे से दो
फायर किए।
सौरभ के एक गोली सिर की चांद पर दूसरी उसके पैर में लगी।
गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सौरभ को गोली लगने की सूचना
मिलते ही परिजन व उनके नजदीकी लोग उसे इलाज के लिए गोला का मंदिर पर स्थित
निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां किशोर की हालत देखकर उसे जेएएच के लिए रैफर कर
दिया।
एंबुलेंस नहीं होने पर सीएसपी अपनी गाड़ी में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Be First to Comment