Press "Enter" to skip to content

भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर द्वारा जन निर्माण रैली का किया भव्य आयोजन  निर्माण रैली से पहुंचाया प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की योजनाओं का संदेश 

शिवपुरी। नवनिर्वाचित भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने शहर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशन में अपने नगर की नवीन कार्यकारिणी के साथ मिलकर जन निर्माण रैली का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा हर वर्ग, व्यक्ति, किसान, छात्र, वयस्क, एवं महिलाओं के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जरूरत है उन योजनाओं को जानें और जन जन तक पहुंचाकर अपने जीवन का सृष्टि निर्माण करें। जन निर्माण रैली में जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी एवं अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा नगर के सभी पदाधिकारी सहित सभी युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में लगभग 500 मोटरसाइकिल, 80 चार पहिया वाहन सहित लगभग डेढ़ हजार लोग मौजूद थे। रैली गांधीपार्क से शुरू हुई और शहीद तात्या टोपे जी के स्मारक पर भारत माता की आरती के साथ भव्य समापन हुआ। नगर मंडल अध्यक्ष एवं नगर पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया। आगे भी इसी तरह सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा। रैली में नगर मंडल के उपाध्यक्ष दीपक राठौर, सूरज बंसल, राजा यादव, सक्षम शर्मा, आशीष सेठ, सागर यादव को दिया गया है, महामंत्री सोनू कुशवाह, हिमांशु अग्रवाल, मंत्री दीपक कुशवाह, अंकित जैन, राहुल खटीक, विष्णु प्रताप, भदौरिया, सुरेंद्र धाकड़, कोषाध्यक्ष अनूप जैन, सह कोषाध्यक्ष अंकुर शर्मा कान्हा शर्मा, कार्यालय मंत्री नरेंद्र रावत, सह कार्यालय मंत्री वेद राय निहाल सिंह यादव, प्रचार मंत्री भास्कर राठौर, सह प्रचार मंत्री शैलेंद्र चौहान एवं वीरेंद्र प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष सेन, सह मीडिया प्रभारी शिवकुमार शर्मा, मिठ्ठू जाटव, आईटी सेल प्रभारी करण भटनागर, सह आईटी सेल ऋषभ जैन, शिवम गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता, सह सोशल मीडिया प्रभारी देवा पाराशर, संतोष राजपूत शामिल रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!