ग्वालियर।जयपुर से अपने भाई से मिलने के लिए ग्वालियर आए युवक का शव शनिवार को बिरलानगर होम सिग्नल के पास मिला है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के पास मिले मोबाइल के जरिए उसकी शिनाख्त हुई। डेडबॉडी की हालत देखते हुए जीआरपी का कयास है कि ट्रेन से टकराने के बाद शव काफी दूर तक रगड़ते हुए गया है।जीआरपी को शनिवार दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि बिरलानगर खंबा नंबर 1226/35 होम सिग्नल के पास एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शव क्षत-विक्षत हालत में था। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे ट्रेन से कटने से युवक की मौत हुई है। मृतक के पास से पुलिस को एक ओप्पो कंपनी का टूटा हुआ मोबाइल भी मिला है। जीआरपी के जवानों ने मोबाइल की सिम निकालकर दूसरे मोबाइल में डाली और फोनबुक के नंबरों को डायल करना शुरू किया। जिससे पता चला कि मृतक अनुज राजपूत पुत्र जगतनारायण राजपूत उम्र 25 साल निवासी संजय नगर हजीरा ग्वालियर है। मृतक के भाई ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त भी कर ली। उसने बताया कि मृतक जयपुर में काम करता है और शुक्रवार को ही ग्वालियर आया था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शताब्दी से कटा युवकः
पुलिस ट्रेन से कटने की बात तो स्वीकार कर रही है, लेकिन घटना का समय शताब्दी से कटने की चुगली कर रहा है। क्योंकि सुबह 9 बजे के आसपास शताब्दी ही रेलवे ट्रैक से गुजरती है।





Be First to Comment