
भाविप की शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में शिवपुरी पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी
शिवपुरी- हमारा भारत देश विविधता का देश है जहां खान-पान, रहन-सहन, पहनावा आदि विभिन्न प्रकार का होता है बाबजूद इसके भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी ने संस्कृति संजोने और भारत को एक राष्ट्र बनाने का अनुकरणीय कार्य राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के माध्यम से किया है जिससे यह देश एकता के सूत्र में बंधा हुआ नजर आता है, ऐसे आयोजनों सें संस्था संस्कृति संजोने का कार्य कर रही है और भारत विकास परिषद संस्कृति संरक्षित करने के रूप में संवाहक बनकर कार्य कर रही है। उक्त उद्गार प्रकट किए आईटीबीपी डीआईजी आर.के.शाह ने जो स्थानीय नक्षत्र गार्डन में भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा शाखा स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक भार्गव ने की जबकि विशिष्ट अतिथिद्वयों में प्रांतीय कोषाध्यक्ष अभय कोचेटा, प्रांतीय संयोजक राष्ट्रीय समूहगान संजीव जैन, संस्था अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल, सचिव रीतेश जैन रोमी, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रबजीत ओझा व निर्णायकगण श्रीमती मोनिका कोचेटा और आत्माराम शर्मा मंचासीन थे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अनीता सिंह व तरूण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रांतीय अध्यक्ष दीपक भार्गव ने कहा कि यह कार्यक्रम संस्कार प्रकल्प के तहत राष्ट्रीय समूहगान का आयोजन किया गया जो यह प्रदर्शित करता है कि हम सभी राष्ट्र के प्रति समर्पित हो, बच्चों के द्वारा प्रस्तुति प्रस्तुतियां वाकई सराहनीय रहीं जिन्होंने एकरूपता का संदेश दिया, संस्था का प्रयास है कि राष्ट्रीय समूहगान के माध्यम से हम देशभक्ति का अलख जगाऐं और संसद में भी इसी तरह राष्ट्रीय समूहगान हो ताकि संसद की गूंज से पूरे देश में यह समूहगान प्रकाशमान हो। शिवपुरी में आयोजित इस प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी आगामी 07 अक्टूबर को प्रांंत स्तर पर आयेाजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगें और वहां शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगें। इन सभी विजयी प्रतिभागियों को संस्था एवं अतिथिद्वयों द्वारा शुभकामनाऐं प्रेषित की गई। कार्यक्रम में डॉ.व्ही.सी.गोयल, विपिन शर्मा, सुकेश मित्तल, संदीप वशिष्ठ, विपिन जैन, श्रीमती स्नेहलता शर्मा, श्रीमती अंजू अग्रवाल, श्रीमती अनुराधा बंसल, श्रीमती प्रीति जैन आदि सहित अन्य संस्था के पदाधिकार व सदस्यगण मौजूद रहे। आभार प्रांतीय संयोजक समूहगान संजीव जैन द्वारा व्यक्त किया गया।
राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में एसपीएस व गणेशा ब्लेस्ड ने मारी बाजी
स्कूल स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन होटल नक्षत्र गार्डन में शाखा स्तर पर आयोजित हुई। यहां शहर के विभिन्न स्कूलों की 8 टीमों ने भाग लिया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन शिवपुरी पब्लिक स्कूल ने किया जिसका निर्णय कार्यक्रम में मौजूद निर्णायकों श्रीमती मोनिका कोचेटा एवं आत्माराम शर्मा द्वारा किया गया। बच्चों के गीत की वाकपटुता, लय एवं लिपिबद्ध गाए गीतों को लेकर एसपीएस को यह पुरूस्कार हासिल हुआ, इसके अलावा द्वितीय पुरूस्कार गणेशा ब्लेस्ड पब्लिक स्कूल रहा। इसके साथ ही संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गणेशा ब्लेस्ड पब्लिक स्कूल ने जबकि द्वितीय स्थान शिवपुरी पब्लिक स्कूल एवं तीसरे स्थान पर सरस्वती विद्यापीठ स्कूल टीम रही। इसके अलावा कार्यक्रम में लोकगीत की शानदार प्रस्तुति सरस्वती विद्यापीठ के होनहार छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई जिन्हें भी संस्था की ओर से पुरूस्कृत किया गया। विजयी प्रतिभागियों की टीम के सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित किया गया।






Be First to Comment