Press "Enter" to skip to content

देश और समाज के विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवाओं पर है: विनय जैन भाजयुमो की प्रथम परिचय जिला बैठक संपन्न

शिवपुरी। युवा मोर्चा का पद एक जिम्मेदारी और दायित्व का बोध कराता है। इस समय देश और समाज के विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर  है, क्योंकि भारत दुनिया का ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा युवा हैं, उक्त बात भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिवपुरी प्रभारी विनय जैन ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित भाजयुमो की प्रथम परिचय जिला बैठक में कही। युवा मोर्चा की उक्त बैठक में मार्गदर्शन के लिए भाजपा संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी मंचासीन रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलामहामंत्री राजकुमार खटीक, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, देवेन्द्र श्रीवास्तव, सपना दुबे, धनपाल यादव, महेन्द्र रावत, मनीष अग्रवाल, संजय कुशवाह, हेमंत शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा मौजूद रहे। 

सर्वप्रथम अतिथियों ने भाजपा के प्रेरणादायक महापुरुषों के चित्र पर माल्यर्पण कर पर्यावरण जागरुकता हेतु गमले में लगे पौधे को पानी दिया। इसके बाद भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का माला व पुस्तक देकर स्वागत किया। श्री चौहान ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का परिचय दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आशाएं और आकांक्षाएं युवा मोर्चा पर टिकी हुई हैं। हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी के अनुरूप कार्य करना चाहिए। श्री चौहान ने अपनी कार्यकारिणी की ओर से बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों को आश्वासन दिलाया कि वह सदैव पार्टी हित में कार्य करने के लिए तत्पर रहेंगे। इसके बाद बैठक में सभी नवीन पदाधिकारियों ने अपना-अपना परिचय दिया, तत्पश्चात पदाधिकारियों का माल्यार्पण, श्रीफल सहित पेन एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा की ओर से डायरी एवं पेन सभी नवीन पदाधिकारियों को भेंट किए गए। इस मौके पर भाजयुमो के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच का संचालन जिला महामंत्री हेमंत शर्मा एवं आभार जिला महामंत्री संजय कुशवाह द्वारा व्यक्त किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!