Press "Enter" to skip to content

जंगल में लेजाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज दोपहर के समय ग्राम सिंघारई में रहने वाली एक किशोरी के साथ उसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 
ग्राम सिंघारई की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज गोदावरी के आगे ग्राम सिंघारई के जंगल में गांव के रहने वाला माधौसिंह आदिवासी उसे ले गया और दुष्कर्म कर दिया। जब किशोरी ने परिजनों को मामले की जानकारी देने की कहा तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी ने चार दिन तक किसी को भी घटनाक्रम के बारे में नहीं बताया लेकिन युवक द्वारा परेशान किए जाने पर किशोरी ने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!