Press "Enter" to skip to content

किसान विरोधी और व्यापारी हितैषी है सरकार की भावांतर योजना: केशव सिंह तोमर    भावांतर योजना का लाभ व्यापारियों को…. 

शिवपुरी। किसानों को रिझाने का मध्यप्रदेश सरकार लाख जतन करे किंतु अब यह बात साफ़ हो गई है कि यह सरकार किसान विरोधी और व्यापारी, बिचौलियों की हितैषी है। हाल ही में लागू हुई भावांतर योजना इसी का परिणाम है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशव सिंह तोमर ने क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक सुरेश राठखेड़ा द्वारा निकाली जा रही किसान स्वाभिमान यात्रा के दौरान कही। उन्होंने कहा मधप्रदेश सरकार ने हाल ही में किसानो को लाभ पहुँचाने ओर फ़सल का उचित मूल्य दिए जाने को लेकर भावांतर योजना का ढिंढोरा पीटा जबकी इस योजना का सबसे बड़ा लाभ व्यापारियों को हुआ। बल्की मध्यप्रदेश सरकार के आँकड़ों के अनुसार हाई मात्र 25 फ़ीसदी किसानों के पंजीयन ही इस योजना में हुए हैं। किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा ने बताया की हमारी किसान स्वाभिमान यात्रा कोलारस विधानसभा के ग्राम तेंदुआ, राजगढ़,पाली,लालकरण, मकरारा, बरखेड़ा,सरजापुर, भटौआ, चनैनी, खोंकर, सेसई सड़क आदि ग्रामों में पहुँची। जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी केशव सिंह तोमर ,कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष भारत  सिंह चौहान, युवा नेता नीरज सिंह तोमर, सांसद प्रीतिनिधी इंद्रजीत धाकड़, युवक कांग्रेस अध्यक्ष कोलारस हरिशंकर धाकड़ आदि साथ रहे। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के निर्देश अनुसार यात्रा का मूल उददेश्य राजनेतिक आडम्बर से हटकर किसानों की समस्याओं को धरातल पर जानकर उनके निराकरण का प्रयास करना है। भ्रमण के दौरान किसानों ने बताया कि किस तरह भावान्तर योजना का झूठा स्वरूप दिखाकर किसानों को ठगा गया है। उनकी सोयाबीन की फसलों को व्यापारियों द्वारा बहुत ही कम दाम पर खरीदा गया है जिससे उनका लागत मूल्य भी नहीं निकल पाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!