Press "Enter" to skip to content

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर युवक को लूटा

बाइक और मोबाइल लूटा
शिवपुरी। दिनारा के पिछोर रोड पर स्थित खातीबाबा मंदिर के सामने बीती रात्रि तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को कट्टा दिखाकर उसकी बाइक और मोबाइल सहित उसका पर्स लूटकर ले गए। उक्त घटना की शिकायत पीडि़त युवक ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 25/27 आम्र्स एक्ट सहित 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत कायमी कर ली है और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मायापुर का रहने वाला केदार पुत्र परमानंद योगी अपने घर से अपनी बाइक क्रमांक यूपी 94 के 2825 से दिनारा आने के लिए निकला था। रात्रि करीब पौने आठ बजे वह ग्राम बरा में स्थित खातीबाबा मंदिर के पास पहुंचा। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश उसके पास आए और पीछे बैठे एक बदमाश ने उसकी बाइक में लात मार दी जिससे उसका संतुलन बिगड़ा, लेकिन वह संतुलित होकर बाइक को तेज रफ्तार में वहां से भागने लगा तभी बदमाशों ने भी उसका पीछा कर बाइक आगे निकालकर बाइक को सड़क के बीचों बीच लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद एक बदमाश ने उसके सिर पर कट्टा अड़ा दिया जिससे वह सहम गया। बाद में एक बदमाश ने उसकी जेबों की तलाशी ली जिसमें उसका मोबाइल व पर्स रखा हुआ था जिसे बदमाश ने निकाल लिया। इसके बाद तीसरे बदमाश ने उससे बाइक की चाबी छीन ली और बाइक को स्टार्ट कर वहां से भाग गए। लुटपिट जाने के बाद वह अंधेरे में काफी देर तक वहां खड़ा रहा और जब एक बाइक सवार युवक वहां से गुजरा जिसे रोककर उसने लिफ्ट मांगी और वह थाने तक पहुंचा। इसके बाद उसने घटना की शिकायत दर्ज कराई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!