पार्थ मुदगल ने किया करैरा के साथ साथ मध्यप्रदेश का नाम रोशन
करैरा-स्टूडेंट्स गैम्स&स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा देहरादून में आयोजित नेशनल ओपन प्रतियोगिता में शतरंज खेल मेंVNS कॉलेज के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे करैरा के पार्थ मुदगल ने पाँच मैचों में से पाँचों मैच जीत कर गोल्ड मेडल जीता किसी को क्या पता कि बीमारी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों में भी होनहार खिलाड़ी प्रतिभाएं जन्म लेती हैं।पार्थ मुदगल करैरा के आनंद मुदगल पत्रकार के छोटे पुत्र हैं जिन्हें शतरंज का खेल अपने दादाजी श्री के. जी. शर्मा रिटायर्ड ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से विरासत में सीखने मिला।पार्थ मुदगल ने अपनी इस जीत का श्रेय दादाजी,श्री के जी शर्मा एवं अपनी माँ माधुरी मुदगल व कॉलेज के प्रिंसिपल श्री राजेश त्रिपाठी वाइस प्रिंसिपल BSभदौरिया से मिले अपार स्नेह को दिया।पार्थ मुदगल का अब नेपाल के लिए सिलेक्शन हुआ है लेकिन आर्थिक स्थिति उनकी उड़ान को न रोक दे इसी को लेकर पार्थ का परिवार संसय में है।*






Be First to Comment