Press "Enter" to skip to content

सी एम-अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के सी एम,वहीँ सचिन पायलट होंगे राज्य के उपमुख्यमंत्री

नई दिल्ली/जयपुर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों में कांग्रेस ने तीन राज्यों में बड़ी जीत दर्ज की है और अब इनमें से तीन राज्यों मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई। पहले मध्यप्रदेश और अब राजस्थान में मुख्यमंत्री का नाम तय हो चुका है।

दिल्ली में आज हुई बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम तय कर दिया गया है और अशोक गहलोत ही राज्य के अगले मुखिया होंगे। वहीं सचिन पायलट राज्य के उपमुख्यमंत्री होंगे साथ ही वो प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने रहेंगे।

हालांकि, राज्य में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की भारी मांग हो रही थी और लोग इसके लिए प्रदर्शन किए जा रहे थे। इसके बाद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दोनों नेताओं को दिल्ली बैठक के लिए बुलाया था और इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुई थीं।

बैठक में गहलोत को सीएम और पायलट को डिप्टी सीएम बनाकर राहुल गांधी ने दोनों धड़ों को खुश करने की कोशिश की है।

बताया जा रहा है कि शाम 4.30 बजे सचिन पायलट अशोक गहलोत को अपना समर्थन देंगे और इसके बाद गेहलोत को राज्य का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद गेहलोत राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!