अभिषेक, पोहरी। नगर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ऋषि कृषि समिति के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर प्रथम बार पोहरी आगमन पर डॉ अनुराग त्रिवेदी का नगर में जगह – जगह पुष्पहार पहनाकर जोरदार स्वागत किया गौरतलब है कि किसान मोर्चा भाजपा शासित राज्यों में ऋषि-कृषि सम्मेलनों का आयोजन करेगा।
इसमें किसानों को केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उसके फायदों से अवगत करवाने के साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों और कृषि के संबंधों पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इसमें किसानों के हित में कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मोर्चा सम्मान भी करेगा।भाजपा किसान मोर्चा ऋषि कृषि समिति के राष्ट्रीय सचिव और वीरवै मानव उत्थान समिति के संयोजक डॉ अनुराग त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा मानना है कि किसानों के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास राष्ट्र की समृद्धि के लिए नितांत आवश्यक है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। इसका फायदा किसानों को मिला है।
दर्जन भर से ज्यादा गांव में लोगों ने किया स्वागत
भाजपा किसान मोर्चा ऋषि कृषि समिति में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने के बाद डॉ अनुराग त्रिवेदी के प्रथम नगर-आगमन पर स्वागत का अंबार लग गया। सर्बपृथम डॉ अनुराग त्रिवेदी ककरौआ पहुचे सिद्ध स्थल मंदिर पर दर्शन करते हुए ग्रामीणों से रूबरू हुए जिसके बाद ग्रामीणों ने पुष्पमाला सहित शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। स्वागत के तारतम्य में गोवर्धन,गिरमानी,भोराना में पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। बही बैराड़ नगर में प्रबेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय दुकानदारों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। बैराड़ के बाद सांपरारा,रामगढ़,मालबर्बे,नदोरा,जरियाखेडा, भटनावर,परिच्छा सहित दर्जनभर ग्रामो के लोग ने भव्य स्वागत किया।
कई जगह फलो से तोलकर हुआ स्वागत
भाजपा किसान मोर्चा ऋषि कृषि समिति में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने के बाद आज डॉ अनुराग त्रिवेदी का पोहरी में प्रथम नगर आगमन हुआ जिसमें लोगो ने भव्य स्वागत किया गया। बही पोहरी में नीतू बोहरे ने केला फल से तोलकर स्वागत किया। बही भटनावर में दीपक पचौरी,संतोष गोस्वामी द्वारा फलो से तौलकर भव्य स्वागत किया गया। बही मालबर्बे में राघवेंद्र गुर्जर पूर्ब सरपंच सहित ग्रामीणों ने मिलकर भव्य स्वागत किया।
Like this:
Like Loading...
Be First to Comment