कोलारस। ग्वालियर से देवास को जोडने बाली ए बी रोड को फोर लाईन में बनाने का कार्य जारी है। वहीं शिवपुरी से लेकर गुना के बीच कहीं दोनो तरफ तो कहीं एक तरफ निर्माण कार्य के बीच फोरलाईन से वाहनो का गुजरना जारी है। इसी बीच विधानसभा मुख्यायल कोलारस के पूर्व भाग से होते हुये फोरलाईन की बाईपास सडक में सूखा पडने के बाद भी हल्की बारिश से गुंजारी नदी के पास पुल में चौंडाई अधिक होने के कारण हाईवे में पडी गहरी दरार के बाद गुंजारी नदी पुल के पास दूसरे नये पुल का निर्माण जारी है। जहां रविवार की सुबह पहुंचे हमारे संबाददाता को वहां मौजूद फोरलाईन कर्मियों ने बताया कि बाईपास में गुंजारी नदी पुल के पास बन रहे नये पुल के निर्माण का कार्य तथा बाईपास पर कुछ क्षेत्र में डम्बरी करण का कार्य आगामी 4 माह यानि मार्च तक पूर्ण हो सकता है। वहीं बदरवास में विजरौनी जाने बाले मार्ग सहित वाईपास निर्माण में अनेको स्थान पर अभी काम शेष है। यहां भी मार्च तक बाईपास कोलारस के साथ प्रारंभ होने की संभावना है।






Be First to Comment