Press "Enter" to skip to content

नरवर-मगरौनी के विद्युत उपभोक्ताओं को वोल्टेज की समस्या से मिली निजात

अब करैरा से हो रही है नरवर-मगरौनी क्षेत्र की लाईट सप्लाई
शिवपुरी। लम्बे समय से विद्युत वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे नरवर-मगरौनी के विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत समस्या से मुक्ति मिली है। उन्हें कटौती से निजात मिली है। वहीं विद्युत वोल्टेज के अपडाउन से भी राहत महसूस हुई है। विद्युत उपभोक्ताओं ने क्षेत्र को विद्युत समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नरवर के कनिष्ठ यंत्री आरके जैन और मगरौनी के कनिष्ठ यंत्री पवन कुशवाह के प्रति आभार व्यक्त किया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले नरवर-मगरौनी क्षेत्र की लाईट शिवपुरी से जुड़ी हुई थी। जिससे उक्त क्षेत्र में लाईट सप्लाई बराबर नहीं होती थी। इस कारण न केवल वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता था। बल्कि आए दिन विद्युत कटौती भी होती थी। जिससे विद्युत उपभोक्ता परेशान बने हुए थे। इस समस्या को देखकर विद्युत विभाग के दोनों अधिकारी श्री जैन और श्री कुशवाह ने शिवपुरी से लाईट न लेते हुए करैरा से लाईट लेने का निर्णय लिया और जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। अधिकारीद्वय ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कर असुविधा से बचने की अपील की है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!