Press "Enter" to skip to content

गर्मी के मौसम में स्कूली बच्चों के लिए नहीं हैं पंखे | Shivpuri News

कलेक्टर से आग्रह कि स्कूली में पंखे एवं स्कूली वाहनों में पेयजल की हो व्यवस्था 

शिवपुरी-शहर के अधिकांश विद्यालयों में स्कूली बच्चों के लिए गर्मी के मौसम में राहत प्रदान करने वाले पंखे नहीं है तो कहीं बिजली व्यवस्था के कारण पंखे होने के बाबजूद भी चालू स्थिति में नहीं है। ऐसे में गर्मी की मार झेल रहे स्कूली बच्चों को हवा एवं पानी की व्यवस्था प्रदान करने की गुहार शहर के जागरूक नागरिकों ने जिलाधीश से की है। 

अभिभावकों ने भी बताया है कि जिलाधीश महोदय ने भले ही गर्मी के मौसम में स्कूल समय में परिवर्तन कर दिया हो बाबजूद इसके सुबह जल्दी स्कूली संचालन के कारण बच्चों को भी सुबह करीब 6:30 बजे से ही स्कूल जाने के लिए निकलना पड़ता है और देर दोपहर तक वह स्कूल से अपने घर पहुंच पाते है। ऐसे में शहर के कई निजी विद्यालय ऐसे है जहां स्कूली बच्चों के लिए पंखे ही नहंी है और यदि कहीं लगे भी है तो वह बिजली जाने के कारण चल नहीं पाते अथवा जनरेटर ना होने के कारण उनका उपयोग नहीं हो पाता। जिससे बच्चे गर्मी में झुलसते रहते है। इसके अलावा स्कूली वाहनों में भी पानी की व्यवस्था ना होने के कारण बच्चों के लिए पेयजल समस्या का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में जागरूक अभिभावकों ने जिलाधीश से निवेदन किया है कि वह निजी स्कूलों में बिजली के साथ पंखे अनिवार्य रूप से चलवाऐं साथ ही बिजली ना होने का कोई बहाना ना हो, जनरेटर अथवा इन्वर्टर लगवाकर पंखों को स्कूली समय में चलाया जाए, साथ ही शीतल ठण्डा पेय उपलब्ध हो। ऐसे इंतजाम भी निजी विद्यालयों में किए जाए। गर्मी के अप्रैल माह में भले ही एक माह स्कूल संचालन होना है बाबजूद इसके यदि यहां बच्चों को पर्याप्त पेयजल एवं हवा की सुविधा नहीं मिलेगी तो उनका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा जिससे उनका भविष्य संकट में पड़ सकता है। ऐसे में जिलाधीश को इस ओर ध्यान देकर बच्चों के जीवन से होने वाले खिलवाड़ को रोकना होगा और निजी स्कूलों में हवा-पानी की माकूल व्यवस्था हो ऐसे दिशा निर्देश जारी किए साथ ही ऐसा ना करने वाले विद्यालयों पर कार्यवाही भी की जाए। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!