
शिवपुरी। भाजपा संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ व जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अनुशंसा पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे ने शिवपुरी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर मुकेश चौहान को नियुक्त किया है इस नियुक्ति पर मुकेश चौहान ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी व वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास वरिष्ठ नेतृत्व ने व्यक्त किया है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूँगा। संगठन में उनकी सक्रियता, लगनशीलता और संगठन के प्रति विश्वास के परिणाम स्वरूप प्रदेश नेतृत्व ने उनमें विश्वास दिखाया और उन्हें जिले की युवा मोर्चा की कमान सौंपी। श्री चौहान ने कहा कि मैं संगठन की लाइन पर कार्य करूंगा। संघ का आदमी हूं और मुझे अपनी प्रथम पहचान संघ से ही मिली। मुकेश चौहान को इस नियुक्ति पर भाजपा के पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, ओमप्रकाश खटीक, माखनलाल राठौर, अशोक खंडेलवाल, ओमप्रकाश शर्मा, तेजमल सांखला, रामस्वरूप रावत, मंजुला जैन अनुराग अष्ठाना, ओमप्रकाश शर्मा, राजकुमार खटीक,जगराम यादव,हेमंत ओझा,रामू विन्दल,देवेंद्र श्रीवास्तव, अजय खेमरिया,डॉ राकेश राठौर,अमित भार्गव, लक्ष्मी जाटव, सरोज धाकड़, हेमपाल दांगी, सोनू विरथरे, मनीष अग्रवाल,धनपाल यादव, विपिन खेमरिया, राधेश्याम बंसल, भानु दुबे, हरिओम राठौर, उमा उपाध्याय, के पी परमार, जगदीश जादौन, संजय कुशवाह, भागीरथ कुशवाह, विनोद राठौर, सौरभ विरथरे, अजय रघुवंशी, नवनीत सेन, राजीव जैन, हेमंत शर्मा आदि ने बधाई दी।






Be First to Comment