Press "Enter" to skip to content

आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का अपमान करने के लिये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अबिलम्व माफी मांगे: महिला कांग्रेस

शिवपुरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान मध्यप्रदेश की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को अपने वक्तव्य की भीड़ बढाने के लिये आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को मत ले आना जिनके चेहरे पर कोई रिएक्शन ही नहीं होता है, ऐसी महिलाओं को लेकर आना जिनकी वॉडी लेग्वेंज से ही नजर आये कि वो समझदार है। 

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूनम कुलश्रेष्ठ, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती लोधी, पूर्व अध्यक्ष उषा भार्गव, जनपद अध्यक्ष मिथलेश यादव बदरवास, शकुन जाटव कोलारस, ज्योति यादव, राधा ओझा, सोमवती यादव, पुष्पा वैश्य, मीना आर्य, ममता जैन, आशा राजपूत, तबस्समुम खान, सपना कुशवाह महिला पदाधिकारियों ने उक्त वक्तव्य पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्री चौहान के वक्तव्य का आशय यह है कि आंगनवाडी में काम करने वाली महिला कार्यकर्ता समझदार नहीं अपितु मूर्ख हैं, दूसरी ओर इनके चेहरे पर रियक्शन जहां तक विषय है, भाजपा सरकार ने पिछले 14 वर्ष में इनका इतना मानसिक और आर्थिक शोषण किया है कि वास्तव में इनके चेहरे से रिएक्शन गायब हो गया है। प्रदेश में लगभग एक लाख आंगनवाडी कार्यकर्ता हैं, इन्हें महज 5 हजार रूपये मानदेय मिलता है, आंगनवाडी संचालित करने के अलावा उनसे कई तरह के कार्य कराये जाते हैं और अतिरिक्त मानदेय भी नहीं दिया जाता। शासकीय सभाओं में भी उन्हीं के भरोसे भीड बढाई जाती है और उनके चेहरे पर रिएक्शन भी चाहिये। जो हमेशा तनाव में अपना जीवन-यापन के लिये मजबूर हों, उनसे किस प्रकार से रिएक्शन की उम्मीद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कर रहे हैं। आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को लेकर की गई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी से महिलाओं एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का घोर अपमान हुआ है। महिलाओं के सम्मान एवं भारतीय संस्कृति की बडी-बडी बातें करने वाली पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं को लेकर इस तरह की ओछी एवं निम्नस्तरीय सोच रखेंगे, कोई सोच भी नहीं सकता था। प्रदेश महिला कांग्रेस भाजपा से मांग करती है  कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान अबिलम्व प्रदेश भर की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं से माफी मांगे अन्यथा पूरे जिले में उनके खिलाफ उग्र आन्दोलन किया जायेगा। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!