Press "Enter" to skip to content

एक बोतल दारू वाले कथित पत्रकारों का बदरवास में धमाल, कई संगीन अपराधों में हैं आरोपी

बदरवास। पत्रकारों की समाज में अहम भूमिका होती है, वह लोकतंत्र का चौथ स्तम्भ है, उन्हें अपनी जिम्मेदारी को सच्चाई और ईमानदारी से निभाना चाहिए, लेकिन इसके विपरीत बदरवास में कुछ तथाकथित लोग पत्रकारिता की आड़ में दलाली पर आमदा हैं, जो चंद रुपयों की दलाली के लिए पत्रकारिता के कलंकित कर रहे हैं। इनका हाल यह है कि अगर इन्हें एक बोतल दारू की मिल जाए तो यह धमाल मचा देते हैं और उसी गुणगान करते रहते हैं जिन्होंने यह एक बोतल  दी है। सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों पर बदरवास थाने में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और न ही यह पत्रकारिता की योग्यता रखते हैं और न ही शासन अथवा प्रेस से अधिकृत हैं, अपने आपको पत्रकार बताते हैं। यह तथाकथित पत्रकार चंद भुटटा चोरों से मिल कर एक बोतल शराब के बदले किसी का भी गुणगान करने में पीछे नही है। प्रशासन यदि ऐसे लोगो से योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अपराध की सूची, शासन से मान्यता अथवा प्रेस से अधिकृत पत्र आदि की समीक्षा करे तो ऐसे लोगों का भंडाफोड़ होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। चंद भूटटा चोर अपराधिक लोगों एवं एक बोतल शराब में अवैध कार्यो में लिप्त लोगो का गुण गान करने बाले फर्जी पत्रकारो से प्रशासन को सावधान रहने की आवश्यकता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!