शिवपुरी। भाजपा अनुुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरा एवं शिवपुरी की विधायक एवं केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी और जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव के निर्देशन में भाजपा अनु. जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार आर्य द्वारा जिले की कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष लच्छीराम कोली नरवर, श्यामलाल शाक्य, श्याम परिहार, नीरज खटीक, देवेन्द्र पवार, बद्री प्रसाद जाटव रन्नौद, महामंत्री रामकली चौधरी पोहरी, सुरेन्द्र शाक्य, मंत्री श्रीमती फूला परिहार दिनारा, सावित्री जाटव, रामदयाल जाटव, सत्यप्रकाश भरदेलिया खनियांधाना, धर्मेन्द्र बाल्मीक करैरा, गोपाल खटीक, राजकुमार शाक्य ठकुरपुरा, कोषाध्यक्ष विनोद खत्री, कार्यालय मंत्री जण्डेल सिंह परिहार, सह कार्यालय मंत्री रमेश शाक्य, मीडिया प्रभारी खेमराज मौर्य खोड, सह मीडिया प्रभारी विकास खरे, सोशल मीडिया प्रभारी शिवकुमार धानुक, आईटी सेल प्रभारी संजू परिहार, प्रचार मंत्री नरेश माहौर, करणसिंह चिडार को शामिल किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
बॉक्स
मण्डल अध्यक्ष भी किए घोषित
जिले के मण्डल अध्यक्षों में शिवपुरी नगर मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शाक्य, शिवपुरी ग्रामीण गणेश जाटव, खोड महेश परिहार, कोलारस नीरज जाटव, बदरवास शैतान सिंह जाटव, रन्नौद शियाराम परिहार, पिछोर नवल जाटव, खनियांधाना विशाल जाटव, बामौरकलां संग्राम सिंह जाटव, करैरा कैलाश जाटव, दिनारा प्रवीण लिधौरिया, नरवर कैलाश परिहार, पोहरी हरिसिंह परिहार, बैराड शिवनारायण खटीक, सतनवाड़ा मांगीलाल जाटव को बनाया गया है।





Be First to Comment