पोहरी। पोहरी में विगत 1 माह से परियोजना अधिकारी अमित यादव द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के लगातार दौरा किया जा रहा है। गर्मियों के दिन लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद मिलने की शिकायत मिल रही थी, जिसे लेकर आए दिन केंद्रों का दौरा किया जा रहा है। गुरुवार को परियोजना अधिकारी अमित यादव द्वारा मचाकला, परिच्छा अहीर, मरौरा अहीर एवं आकुर्सी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद पाए गए। इस पर मारोरा अहीर की कार्यकर्ता मुन्नी जैन, सहायिका रामदुलारी तथा आकुर्सी की कार्यकर्ता लक्ष्मी धाकड़ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।परियोजना अधिकारी ने कार्यकर्ता सहित सहायिका को जारी किए कारण बताओ सूचना पत्र, परियोजना अधिकारी के दौरे में बंद मिले थे केंद्र

पोहरी। पोहरी में विगत 1 माह से परियोजना अधिकारी अमित यादव द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के लगातार दौरा किया जा रहा है। गर्मियों के दिन लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद मिलने की शिकायत मिल रही थी, जिसे लेकर आए दिन केंद्रों का दौरा किया जा रहा है। गुरुवार को परियोजना अधिकारी अमित यादव द्वारा मचाकला, परिच्छा अहीर, मरौरा अहीर एवं आकुर्सी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद पाए गए। इस पर मारोरा अहीर की कार्यकर्ता मुन्नी जैन, सहायिका रामदुलारी तथा आकुर्सी की कार्यकर्ता लक्ष्मी धाकड़ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।टैग: pohari



