Press "Enter" to skip to content

पलक झपकते ही उड़ा दी एक्टिवा

gaadi01 07 09 2017ग्वालियर। ग्वालियर में गाड़ी चोरी के मामले लगातार
बढ़ रहे हैं लेकिन पुलिस इन शातिर वाहन चोरों पर लगाम नहीं लगा पा रही।
वाहन चोर दिन दहाड़े ही वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। विक्की फेक्ट्री
चौराहे पर ऐसी ही एक घटना हुई जिसमें दो लड़के चंद सेकंड में एक्टिवा
चुराकर ले गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई लेकिन इसका कोई
फायदा नहीं मिल रहा। पुलिस अभी तक बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है।
मिली
जानकारी के मुताबिक विक्की फेक्ट्री चौराहे पर 5 सितंबर को उमेश जैन अपनी
एक्टिवा गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दुकान पर गए थे। वक्त दोपहर का करीब एक
बजे रहा था। इसी दौरान दो लड़के आए। आसपास देखकर वे एक्टिवा की तरफ बढ़े।
इसी दौरान एक लड़के ने मास्टर चाबी से एक्टिवा का ताला तोड़ा और दूसरे
लड़के ने गाड़ी स्टार्ट की और पलक झपकते ही दोनों लड़के गाड़ी पर बैठकर
फरार हो गया। पूरी घटना चंद सेकंड में अंजाम दी गई। खास बात ये है कि ये
घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई लेकिन पुलिस के कैमरे
मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी-कर्मचारियों की नजरें इस घटना पर
नहीं पड़ी।
पुलिस को इससे केवल बदमाशों की मोडस ऑपरेंडी ही पता चल पा
रही है। बड़ा सवाल ये है कि इन सीसीटीवी कैमरों से मिल रही तस्वीरों की
मदद से जब वारदातें नहीं रूक रहीं, जब बदमाश नहीं पकड़े जा पा रहे हैं तो
इनकी उपयोगिता क्या है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!