
शिवपुरी।
भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर शासन के निर्देशानुसार
मानस भवन शिवपुरी में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वतंत्रता आंदोलन
की स्मृति को संजोये रखने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज
सिंह चौहान ने भोपाल के शौर्य स्मारक से रात्रि 08 बजे से 09 बजे तक युवा
संवाद कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने
भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और साम्प्रदायिकता भारत छोड़ो का संकल्प
दिलाया। जिसका सीधा प्रसारण जिलों में भी किया गया। मानस भवन में
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर तरूण राठी, डिप्टी
कलेक्टरगण सहित अधिकारीगण विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं,
एनसीसी, स्काउड गाईड, मां तुझे प्रणाम के छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।
जिला मुख्यालय पर स्थित युवा संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा
भारत
छोड़ो आंदोलन विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आंदोलन पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर स्थानीय कालाकारों द्वारा भी देश भक्ति पर केन्द्रित सांस्कृतिक
कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अमर
शहीद, स्वतंत्रता सैनानियों को याद करते हुए कहा कि आज उन्हीं की देन है कि
हम आजाद भारत में खुले में सांस ले रहे है, उन्हीं की वजह से हमें आजादी
मिली। मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण कन्या छात्रावास
की छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं स्वच्छ भारत मिशन पर केन्द्रित नाटक एवं
एकांकी प्रस्तुत की। इस मौके पर गीता पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं
द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन हरिवंश
त्रिवेदी ने किया।






Be First to Comment