Press "Enter" to skip to content

आधी रात भिड़े पड़ोसी, आधा दर्जन घायल,


जबलपुर। हनुमानताल के बड़ी मदार टेकरी इलाके में मंगलवार की देर रात रंजिश के चलते दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।बड़ी मदार टेकरी निवासी सतीश चौधरी के मुताबिक देवा चौधरी, राजेश चौधरी और ललवा चौधरी ने उसके घर में घुसकर भाई मुकेश के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर सभी ने उसे व उसके परिवार को पीटा। वहीं, राम दुलारी चौधरी ने आरोप लगाया कि वह अपनी बेटी मंगोबाई के घर गई थी, जहां संजू चौधरी, बुच्ची लाला और दो अन्य लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया।
शराब के लिए चाकू से हमला
जबलपुर। हनुमानताल के बड़ी मदार टेकरी इलाके में रहने वाले सलीम अंसारी को बीती रात समीर व जब्बार ने शराब के लिए पैसों की मांग करते हुए अंगूठे में चाकू मारकर घायल कर दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!