Press "Enter" to skip to content

विधायक भारती की सराहनीय पहल डेढ़ लाख कर्मचारी खाते से निकाल सकेंगे अंशदायी पेंशन के पैसे कैबिनेट ने दी मंजूरी, विधायक प्रहलाद भारती ने विधानसभा में लगया था प्रश्न

 पोहरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती के प्रयास से 1 लाख 50 हजार कर्मचारियों को लाभ मिला है। मध्य प्रदेश शासन में 2005 के शासकीय कर्मचारी पेंशन फंड से पैसे नहीं निकाल सकते थे। विगत समय मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में प्रदेश भर के 01.01.2005 के बाद नियुक्त हुए सभी शासकीय कर्मचारियों को उनके पेंशन अंशदायी खाते में मासिक कटौत्रे के आधार पर जमा की जा रही राशि को आवश्यकता होने पर निकालने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी गई है। जिससे अब प्रदेशभर में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों को सरकार के इस फैसले का लाभ मिलेगा। अब तक राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत प्रदेश में यह योजना नहीं थी। पोहरी विधानसभा के विभिन्न संगठनों ने इस समस्या से पोहरी विधायक प्रहलाद भारती को अवगत कराया। कर्मचारियों की इस पीड़ा को समझते हुए श्री भारती ने विधानसभा प्रश्न क्रमांक 1955 दिनांक 25.7.2016 के द्वारा प्रदेश के वित्त मंत्री से इस संबंध में विधानसभा सदन में चर्चा की थी। जिस पर वित्त मंत्री जयंत मलैया ने विधायक भारती के प्रश्न पर सदन में चर्चा के दौरान कर्मचारियों की इस मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था। गत दिवस कैबिनेट में इस प्रस्ताव को शिवराज सरकार ने मंजूरी दे दिया है इस मंजूरी के तहत मध्य प्रदेश के 1 लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
बॉक्स
मंजूरी के बाद कर्मचारियों को फायदा
मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2005 के बाद शासकीय सेवा में आए कर्मचारी नवीन पेंशन योजना में उनके वेतन से काटी जाने वाली राशि में से शादी, बच्चों की शिक्षा, मकान आदि बने के लिए लोन ले सकते है। अभी तक कर्मचारी इस राशि को नहीं निकल सकते थे नौकरी के बाद सरकार इस राशि को एकमुश्त भुगतान का प्रावधान था।
बॉक्स
कर्मचारियों की मांग पर विधानसभा में लगाया प्रश्न
पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने क्षेत्रीय कर्मचारी व क्षेत्रीय संगठन की मांग पर कर्मचारियों को नवीन पेंशन योजना से राशि निकले के लिए विधानसभा में प्रश्न लगाया था। इस प्रश्न के बाद सरकार ने पोहरी विधायक प्रहलाद भारती के प्रश्न पर कर्मचारियों के हित के लिए कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर लाखो कर्मचारियो को फायदा दिया है। विधायक प्रहलाद भारती के प्रयास से मध्य प्रदेश के सभी कर्मचारियो को इस प्रस्ताव का लाभ मिलेगा।
बॉक्स
क्षेत्र की जनता की मांगों को लेकर हर संभव प्रयास करते हैं भारती
पोहरी विधायक प्रहलाद भारती हमेशा से जनता की मांग को या कर्मचारियों की इन मांगों को पूरा करने का प्रयास करते हैं। कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी सरकार के पास गए और आज लाखों कर्मचारियो ंको इसका फायदा मिला। इसी प्रकार पोहरी विधानसभा की मांगो को लेकर भी सरकार से हर संभव प्रयास वो करते हंै इस का फायदा पोहरी क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।
बॉक्स
इनका कहना है
क्षेत्र की जनता व कर्मचारियों के साथ में हमेशा रहता हूं कर्मचारियों की मांग से मुझे क्षेत्र के संगठनों ने अवगत कराया था मेरे द्वारा कर्मचारियों द्वारा की गई मांग के आधार पर विधानसभा में प्रश्न उठाया गया था। मुख्यमंत्री जी ने कर्मचारियों को मांगों पर ध्यान दिया। नवीन पेंशन अंशदान खाते से निकासी की व्यवस्था को कैबिनेट में मंजूरी मिलने से प्रदेश के 1 लाख 50 हजार से ज्यादा कर्मचारियो को लाभ होगा।
प्रहलाद भारती, विधायक पोहरी विधानसभा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!