
शिवपुरी। करैरा कस्बे में किराये के मकान में रहकर पल्लेदारी करने वाले युवक ने आज दोपहर के समय अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
्रजानकारी के अनुसार मुनेश पुत्र रामनिवास साहू उम्र 20 वर्ष निवासी दबिया थाना पिछोर करैरा में किराये के मकान में रहता था और पल्लेदारी का काम करता था। आज दोपहर के समय मुनेश ने अपने कमरे में रस्सी से फंदा बनाया और उस पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर पीएम के लिए भेजा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृत ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई है।







Be First to Comment