ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
शादी समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर जा रहा था परिवार

शिवपुरी। इंदौर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्कार्पियो वाहन में सवार होकर एक परिवार कानपुर जा रहा था। तभी सुबह 7.30 बजे उनकी स्कार्पियो कार अमोला थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कार्पियो में सवार अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार अमोला थाना क्षेत्र में हाईवे पर जब एक ट्रक झांसी की ओर जा रहा था जिसके पीछे एक स्कार्पियो कार क्रमांक एमपी 09 सीबी 0555 आ रही थी तभी अचानक ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए जिससे कार चालक ने अपना संतुलन खो दिया और कार सीधे ट्रक में घुस गई। जिससे चालक जावेद खान स्ट्रेयरिंग में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार आकाश त्रिवेदी पुत्र रामखलन त्रिवेदी, उनकी मां जयमाला त्रिवेदी, मोहनी त्रिवेदी और उनकी ताई को मामूली चोटें आईं जिन्हेें एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक भाग खड़ा हुआ। स्कार्पियो सवार सभी व्यक्ति इंदौर से कानपुर के लिए एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे और पहले वे शिवपुरी में एक ढाबे पर चाय, नाश्ता के लिए भी रुके थे। घायल आकाश ने बताया कि उसके द्वारा ड्रायवर जावेद से कहा था कि मैं कार चला लेता हूं, लेकिन उसने यह कहते हुए कार चलाने से मना कर दिया कि मुझे नींद नहीं आ रही है। लेकिन जैसे ही हाईवे पर उनकी कार पहुंची तो यह हादसा घटित हो गया।






Be First to Comment