Press "Enter" to skip to content

आपे-एम्बूलेंस की भिडंत में एक महिला की मौत, पांच घायल 

शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिनारा पिछोर मार्ग ग्राम डामरोनकला के पास आज सुबह एक एम्बुलेंस एवं आपे की भिडंत में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए घायल लोगों को उपचार हेतु झांसी अस्पताल ले जाया गया बताया जाता है कि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक महिला की झांसी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार दिनारा से पिछोर की ओर आ रहे आपे एवं शिवपुरी झांसी की ओर जा रही एम्बुलेंस में आज सुबह 7 बजे के करीब डामरोनकला गांव के पास जबर्दस्त भिडंत हो गई। जिससे आपे में सवार लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिनारा में उपचार के घायल मरीजों को झांसी के लिए ले जाया गया। बताया जाता है कि घायलों में तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा योगी, मंजू जाटव, रजनी शर्मा व दो अन्य युवक जिसके पैरों फैक्चर बताए जा रहे हैं। जबकि एम्बूलेंस में सवार घायल महिला की झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत होना बताया जा रहा है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!