Press "Enter" to skip to content

जिला अल्पसंख्यक विभाग द्वारा त्रिवेणी स्वरूप में दी भावभीनी श्रद्धांजलि स्व. विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा, स्व. दादा रामसिंह यादव व कांग्रेस नेता स्व. आलोक सिंह चौहान के असमय देवलोक गमन पर कांग्रेसी हुए भावुक

शिवपुरी। जिला कांग्रेस की अमिट पहचाने बने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद व मुंगावली विधायक स्व. महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा, कोलारस विधायक स्व. दादा रामसिंह यादव व वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. आलोक सिंह चौहान के रूप में इन तीन त्रिवेणीयों असामायिक निधन से कांग्रेसजन भावुक हो गए। अवसर था अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष व अध्यक्ष लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन अब्दुल रफीक खान अप्पल द्वारा आयोजित शोक श्रद्धांलि सभा का जो स्थानीय जिला कार्यालय गुना वायपास पर आयोजित की गई। इस शोकसभा में उपस्थित अल्पसंख्यक एवं अन्य कांग्रेसियों ने मृतात्माओं के चित्रों पर पुष्प व फूल माला अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा प्रभारी अमिताभ हरसी, एपीएस चौहान, पवन जैन पीएस रेसीडेंस, तरूण अग्रवाल, योगेश करारे, सफदरबेग मिर्जा, विजय शर्मा, के.एल.राय, सिद्धार्थ सिंह चौहान, शिवचरण जाटव, मिन्ना खान, मुबारक खान, शकील खान व मुजब्बिर खान आदि शामिल रहे। अंत में सभी ने दो मिनिट का मौन धारण कर तीनों मृतात्माओं की आत्म शांति हेतु प्रार्थना की गई। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!