शिवपुरी। करैरा के न्यू ब्लॉक में रहने वाले गजेन्द्र पुत्र श्रीलाल सिंह तोमर की बाइक क्रमांक एमपी 33 एमयू 2758 कोई चोर बीती 22 जुलाई को रात्रि करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर से चुरा ले गया जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा तो बाइक मालिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।







Be First to Comment