बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम दुलारा में रहने वाले फूलचंद पुत्र प्रकाश कुशवाह निवासी दुलारा का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले आरोपी अरूण रजक, आकाश, सिंधिया, शिब्बू रजक ने रंजिशन कुएं पर पानी भर रही महिलाओं के सामने अश्लील गालियां दी जब हमने महिलाओं के सामने गालियां देने से मना किया तो आरोपियों ने धारदार हथियारों से लैस होकर पहले प्रमोद कुशवाह पुत्र बस्या कुशवाह पर कुल्हाड़ी से सिर में हमला किया जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, उसके बाद उन्होंने सुनील कुशवाह के साथ मारपीट की जिससे उसके हाथ व पैर में चोटें आने से घायल हो गए हैं। इसके बाद बीच बचाव करने आए सोनू कुशवाह, महिला गीता कुशवाह के साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद घायलों को परिजन इलाज के लिए बैराड़ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्रमोद व सुनील की हालत गंभीर होने पर इन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया है।
महिला के सामने अभद्रता करने से रोका तो तीन युवकों ने कुल्हाड़ी से बोला हमला, दो घायल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फसल निकालते समय परिवार पर हमला, मारपीट व लूट का आरोप; कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर शोषण, दहेज की मांग और गर्भपात का आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पेड़ से गिरने से युवक की मौत, चितारा के खेत में हुआ हादसा / Shivpuri News
- NH-46 बरखेड़ा पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत / Shivpuri News
- बोरवेल में करंट लगने से युवक की मौत, सींगाखेड़ी गांव में शोक / Shivpuri News





Be First to Comment