बैराड़। क्षेत्र के भदेरा घाटी के नीचे 6 अक्टूबर को बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए थे। जिनमें से एक की इलाज के दौरान 8 अक्टूबर को राजेंद्र यादव मौत हो गई थी। जबकि नंदलाल जाटव को मामूली चोट आई थी। हादसे की वजह बैल से बाइक टकराना बताया जा रहा है। लेकिन मृतक की प|ी मुन्नी यादव व भतीजे अखिलेश इसे हादसा नहीं हत्या बता रहे हैं। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र यादव को दुर्घटना वाले दिन गांव का नंद लाल जाटव घर से बुलाकर ले गया। बैराड़ से आते समय घाटी में बैल से टकराकर हादसा होना संदेह जनक है। जबकि बाइक में टूटफूट नहीं है। दोनों घायलों को कपड़े फटे या घिसटने के निशान भी नहीं है। नंदलाल को एक ही चोट आई है।
बैल से टकराकर घायलों में से इलाज के दौरान एक की मौत ,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News
- एनएच-27 पर भीषण हादसा: खड़े टैंकर में डंपर की टक्कर, हेल्पर की मौत / Shivpuri News
- टैक्सी चालक ने लौटाया महिला का खोया पर्स, पेश की ईमानदारी की मिसाल / Shivpuri News





Be First to Comment