दतिया से शैलेन्द्र बुन्देला
दतिया। शिवपुरी झांसी हाईवे पर महाराष्ट ओर गुजरात से प्रतिदिन हजारों मजदूरों का आना जाना जारी है।
अधिकांशतः लोग उप्र ,बिहार के लिऐ आ जा रहे है ऐसे में झांसी पुलिस द्वारा उनको रोक -रोक कर आगे बढ़ने दिया जा रहा है ईस स्थिति में जन सहयोग से जिगना पुलिस आने जाने वालों को लगातार खाना तथा पानी कि व्यवस्था बनाये हुये है । साथ ही झांसी पुलिस से समन्वय स्थापित कर हजारो लोगो को गन्तव्य स्थान पर भेजने में लगी हुई है ।
दतिया एसपी अमन सिंह राठौड़ भी झांसी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से समन्वय बना लगातार जिगना के जोहरिया बॉडर पर सक्रिय है । सोमवार को बिहार निवासी महिला सुमन की ग्राम जोहरिया की सीमा पर तबियत खराब हुई और साथी उसे छोड़कर आगे बढ़ गए तो जिगना थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा अपनी टीम के साथ आगे आए उन्होंने महिला को प्रथामिक उपचार बाद 108 से जिला अस्पताल दतिया भर्ती करवाया ।
जोहरिया बॉडर पर दतिया पुलिस कि यह कर्तव्य परायणता काबिले तारीफ है ।






Be First to Comment