Press "Enter" to skip to content

ग्राम छिरारी में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ खिलाडिय़ों को वितरण की क्रिकेट किट 

करैरा। करैरा विधानसभा के ग्राम छिरारी में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया इस  अवसर पर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला  मंत्री श्रीमती शशि बाला हरिशंकर परिहार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाडिय़ों को नवीन क्रिकेट किट प्रदान की गई जिला पंचायत सदस्य द्वारा विजेता टीम को 5100 उपविजेता को 3100 रुपए प्रदान किए जाएंगे। 

उद्घाटन के शुभ अवसर पर पहला मैच नैनागिर एवं बांसगढ के बीच खेला गया दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर टॉर्च फेका गया टॉर्च नैनागिर टीम द्वारा जीता गया और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया 16 ओवर के मैच में नैनागिर द्वारा 180 रन बनाए क्रिकेट टूर्नामेंट में करीबन 30 ग्रामों की टीमें भाग ले गई जिसमें समय-समय पर मुख्य अतिथि द्वारा अन्य नामों की घोषणा भी की जावेगी इस अवसर पर ग्राम छिरारी बांसगढ आंढर छितरी दाबर करही बरुआ लालपुर गणेश खेड़ा दुमदुमा हाजीनगर बनगवां आदि ग्रामों की टीमें भाग ले। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशि बाला हरिशंकर परिहार ग्राम पंचायत छिरारी के सरपंच  खुमान सिंह बघेल उप सरपंच हरिकृष्ण गुर्जर  दयाचंद बघेल संतोष जाटव कमेटी के सदस्य पंचम बघेल एवं उनकी कमेटी हजारों की संख्या में युवा क्रिकेटर एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!