राजे द्वारा चुनाव प्रचार की कमान संभालने के बाद से कार्यकर्ताओं में उत्साह का हुआ संचार
सुबह से शाम तक जनसंपर्क और जनसभाओं का सिलसिला जारी

शिवपुरी। कोलारस उपचुनाव में वैसे तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों द्वारा नामांकन फार्म भरने से पूर्व वोटरों को अपने-अपने तरीके से लुभाने के प्रयास का प्रयास किया। बड़ी-बड़ी सभाओं को संबोधित करते हुए वोटरों को रिझाने का प्रयास। इस दौरान कांग्रेस से केवल सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ही स्टार प्रचारक की भूमिका में दिखाई दिए, वहीं भाजपा की ओर से सीएम द्वारा कोलारस में लगातार आधा दर्जन से अधिक सभाओं को संबोधित किया, वहीं प्रदेश के मंत्रियों ने भी डेरा डाला, लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला बराबर का आंका जा रहा था। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासे उत्साह की कमी झलक रही थी, इसका मुख्य कारण था कि भाजपा की दिग्गज मंत्री और शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया की कोलारस उपचुनाव से दूरी। यह बात एक हद तक सभी है क्योंकि यह बात भाजपा के दिग्गज में भी मानते हैं कि उनके यशोधरा राजे सिंधिया के बिना कोलारस उपचुनाव जीतना टेढ़ी खीर के समान है। स्थिति को भांपते हुए प्रदेश आलाकमान ने यशोधरा राजे सिंधिया को कोलारस उपचुनाव की कमान उन्हें सौंप दी। जैसे ही यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया के हाथ में कोलारस उपचुनाव की कमान आई वैसे यशोधरा राजे द्वारा उनके घनिष्ठ माने जाने वाले कार्यकर्ताओं को एकजुटकर कोलारस उपचुनाव की कमान संभाल ली। वर्तमान स्थिति में राजनीतिज्ञ विशेषज्ञों की मानें तो यशोधरा के आने से भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। यशोधरा राजे के आने से कांग्रेस कहीं न कहीं बैकपुट पर अवश्य पहुंची है। भाजपा को अतिरिक्त लाभ यह हुआ कि अभी तक चुनाव से दूर चल रहीं यशोधरा राजे अब पूरी ताकत से कोलारस में सक्रिय हो गई हैं। सुबह से देर शाम तक उनका दौरा चलता है जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ भेंट से लेकर जनसंपर्क और जनसभाओं का सिलसिला भी है। यशोधरा राजे अपने प्रचार में मुख्य रूप से दो बातें कह रही हैं एक तो यदि भाजपा प्रत्याशी कोलारस में विजयी हुआ तो कोलारस का भी शिवपुरी की तरह विकास होगा और दूसरे देवेंद्र जैन को चुनकर वह एक नहीं बल्कि दो-दो प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। यशोधरा राजे के दौरे से कांग्रेस में घबराहट का वातावरण अवश्य है।
आज से महल के दोनों दिग्गज होंगे आमने-सामने
यशोधरा राजे द्वारा क्षेत्र में पूर्व से ही हैं, वहीं आज 11 फरवरी से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार प्रसार की कमान संभालेंगे। अब यहां देखना होगा कि कोलारस उपचुनाव में पहली बार सिंधिया के दोनों दिग्गज एक साथ होंगे। खासबात यह है कि दोनों ही दलों के प्रत्याशी महल पर ही निर्भर करते हैं।
यशोधरानिष्ठों ने झोंकी पूरी ताकत
कोलारस उपचुनाव की कमान जैसे ही यशोधरा राजे के हाथों में आई तो यशोधरा समर्थक भी उनके निर्देशन में जी-जान से प्रचार प्रसार में जुट गए। यशोधरा के खास माने जाने वाले जनपद में विधायक प्रनिनिधि योगेश शर्मा और उनकी टीम अंधरूनी रूप से प्रभावी होकर क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसके अलावा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एड. गजेन्द्र यादव भी अपनी टीम के साथ वोटरों में साधने में लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि गजेन्द्र यादव की अभिभाषकों एवं यादव समाज में अच्छी खासी पकड़ है जिसके चलते वे अपने समर्थकों को भाजपा के पक्ष में करने के प्रयार में जुटे हुए हैं।






Be First to Comment