Press "Enter" to skip to content

अब समर्थन मूल्य पर मंडी में किसानों के गेहूं की तौल उसी दिन होगी

एसडीएम पिछोर को प्रभारी मंत्री ने दिए औचक निरीक्षण करने के निर्देश

शिवपुरी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुष विभाग मंत्री रूस्तम सिंह ने आज खनियांधाना तहसील के अपने प्रवास के दौरान कृषि उपलब्ध मण्डी खनियांधाना पहुंचकर राज्य शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर किसानों द्वारा बेचे जा रहे गेहूं के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली। इस दौरान किसानों द्वारा की गई शिकायतों का निराकरण करने के कलेक्टर को निर्देश दिए। पूर्व मंत्री भैय्या साहब लोधी, कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमा पाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सी.पी.प्रसाद सहित जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण उपस्थित थे।
रूस्तम सिंह ने कहा कि समर्थन मूल्य पर मण्डी में आने वाले किसानों के गेहूं की तौल उसी दिन करें, इस कार्य में एक दिन से अधिक समय न लगे। इसके लिए तौल काटों के साथ-साथ कर्मचारियों की भी अतिरिक्त व्यवस्था तथा पर्याप्त मात्रा में वारदाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उर्पाजन केन्द्रों पर कार्यरत कर्मचरियों को अपने व्यवहार एवं कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। रूस्तम सिंह ने इस दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिछोर को निर्देश दिए कि अनुभाग पिछोर के तहत स्थित गेहूं उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक रूप से निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही करें। ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जो किसानों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार नहीं कर रहे है या उन्हें परेशान करने की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!